प्रतापगढ़ में 6 से 8 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश:आठवीं कक्षा तक के छात्रों की रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। ये निर्णय राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जयपुर की एडवाइजरी और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर के निर्देशों के अनुसार लिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा। स्कूल स्टाफ विभागीय निर्देशानुसार उपस्थित रहकर अपने आवश्यक कार्यों का संपादन करेगा। जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय स्कूलों के संस्था प्रधानों को इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई संस्था प्रधान इस अवधि के दौरान पूर्व प्राथमिक से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का संचालन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सभी संस्था प्रधानों (राजकीय और निजी स्कूलों) को राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जन समुदाय को शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी का विद्यालयों में अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *