भोपाल में ई-रिक्शा चालक ने नाबालिग से रेप किया:पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तब वारदात का खुलासा हुआ

मिसरोद इलाके में ई-रिक्शा चालक ने एक नाबालिग के साथ रेप कर दिया। आठ महीने पहले किशोरी को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया गया था। अब पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी गंजबासौदा में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। उसके माता-पिता रायसेन जिले में रहते हैं। 1 मार्च 2025 को वह भोपाल ट्रेन से आई थी और रायसेन जाने के लिए वह ई-रिक्शा में सवार हुई थी। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने उसे बेहोश कर दिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी की नहीं हो सकी पहचान
अभी कुछ दिन पहले पीड़िता ने एक बच्ची को अस्पताल में जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए पुलिस अब पीड़िता की काउंसिलिंग करा रही है। महिला नर्स से भी रेप
इधर, गौतम नगर इलाके में भी महिला नर्स से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भी रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चौकसे नगर में रहने वाली 25 वर्षीय युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है। जबकि आरोपी रजनीश शर्मा भी उसकी अस्पताल में मेल नर्स है। 1 जनवरी 2021 से दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। इस दौरान आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और वह उसके बाद से लगातार शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *