भीलवाड़ा में सांड को टैक्ट्रर के पीछे बांधकर घसीटने का एक वीडियो सामने आने के बाद गांव में हंगामा हो गया। गांव वालों ने गोवंश पर अत्याचार की सजा के रूप में युवक को कान पकड़कर पूरे गांव में घुमाया और चौराहे पर मुर्गा बनाकर सजा दी। मामला जिले के अरनिया रासा गांव का है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शाहपुरा एडिशनल एसपी राजेश आर्य ने बताया- वीडियो सामने आने के बाद युवक की मां सीमा देवी पत्नी पप्पू मीणा ने रविवार शाम शाहपुरा थाने में सात जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनके खेत की बाढ़ के पास एक ही सांड आकर नुकसान कर रहा था। वह काबू में नहीं आया तो उसके बेटे ने सांड को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर के पीछे बांध दिया और उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो 2 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद कुछ युवक घर में घुसकर उसके बेटे को ले गए। घर से 2 किलोमीटर दूर ले जाकर बालियों का झोपड़ा में उसे मुर्गा बनाया। इसके बाद उसे अरनिया रासा बस स्टैंड पर लेकर गए, जहां उसे मुर्गा बनाकर उसके ऊपर पत्थर रख दिया था। युवक को चौराहे पर खड़ा करके कान पड़कर माफी मंगवाई और 44 हजार रुपए का अर्थ दंड भी दिया गया। 44 हजार रुपए का जुर्माना लगाया उन्होंने उनके बेटे को कान पड़कर मुर्गा बनाया और उससे कागजों पर साइन कराकर 44 हजार का दंड भी रखा। महिला ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि वीडियो में यह स्पष्ट आ रहा है कि गोवंश के साथ बर्बरता हुई है। विधिक राय ली जा रही है बर्बरता करने वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वीडियो फुटेज के आधार पर कर रहे हैं जांच
एएसपी आर्य ने बताया- सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं। कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। वहीं, घटना से गांव में तनाव का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि गोवंश की रक्षा करना हमारा धर्म है, लेकिन कानून को अपने हाथ में लेना गलत है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.


