झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आज विभिन्न वामपंथी और जनवादी संगठनों ने एकजुट होकर अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष समिति’ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, इंकलाब जिंदाबाद और “वेनेजुएला की जनता तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमेरिका की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका का यह कृत्य न केवल एक देश की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि वैश्विक लोकतंत्र के लिए भी खतरा है। आरोप लगाया गया कि अमेरिका संसाधनों को हड़पने के लिए आक्रामक युद्ध और औपनिवेशिक लूट की नीति अपना रहा है। इस विरोध सभा में जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की माकपा केसचिव राजेश बिजारणियां, महिपाल पुनिया, फूलचंद बर्बर, भाकपा माले के सचिव रामचंद्र कुलहरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य फूलचंद ढेवा, क्रांतिकारी किसान यूनियन के पोकर सिंह झाझडिया, किसान सभा के सुमेर बुडानिया व मदन यादव, क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के महेश चौमाल, शहीद भगतसिंह विचार मंच के बजरंग लाल एडवोकेट, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बडगूजर, नौजवान सभा के योगेश कटारिया व पंकज गुर्जर, गणपत सिंह, शीशराम कामरेड, शुभकरण महला, सहदेव कसवां, युनूस अली भाटी, किशनलाल नायक और पितराम कालेर ने सम्बोधित किया। इस मौके पर कप्तान लक्ष्मीनारायण, लीलाधर, हरिओम, रमेश कटेवा, भागीरथ कपूरिया, रामस्वरूप गजराज, बनवारीलाल, श्यामलाल कालेर और जगमाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


