रैंप पर मॉडल्स के साथ डॉग्स ने की आकर्षक वॉक:जयपुर डॉग शो में चैंपियन बनने के लिए ओनर्स के साथ लगाया जोर

वीकेंड के मौके पर अपनी चहेती डॉग ब्रीड्स को चैंपियन बनने के लिए दशहरा ग्राउंड पर पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। दशहरा ग्राउंड पर आयोजित 26वें जयपुर डॉग शो ने वीकेंड पर दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभर से आए 500 से अधिक डॉग्स ने चैंपियनशिप खिताब के लिए अपने ओनर्स के साथ जोर आजमाया। इंटरनेशनल जज सिंगापुर और मलेशिया से आए एक्सपर्ट्स ने डॉग्स को जज किया। जयपुर डॉग शो के 26वें सीजन में कई मजेदार एक्टिविटीज हुई।
जयपुर डॉग शो के आयोजक जगदीश चंद्रा ने बताया कि अलग-अलग चैंपियनशिप में दिल्ली, हरियाण, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात सहित कई राज्यों से आए डॉग्स ने भाग लिया। कॉम्पिटिशन में जजों ने डॉग के चलने, जंप करने, हाइट और स्ट्रक्चर को देखते हुए स्कोर दिए। शो में साइबेरियन हस्की, अफगान हाउंड, फ्रेंच बुलडॉग, अलस्कन मैलिम्यूट, शित्जू जैसे कई अनोखी ब्रीड्स शामिल हुईं। वहीं शो में डॉग्स और उनके ओनर्स से जुड़ी कई कहानियां भी देखने को मिली। शो में सिंगापुर के स्टेनली शेन और मलेशिया के व्हेंग वोह चेन ने जजिंग की। मॉडल्स के साथ रैंप पर डॉग्स ने बिखेरा फैशन का जलवा
कैनल क्लब ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के सचिव वीरेन शर्मा ने बताया कि इस दौरान मॉडल्स ने अलग-अलग ब्रीड के डॉग्स के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अनूठे शो का मकसद न केवल फैशन का प्रदर्शन करना था, बल्कि पशु प्रेम और जागरूकता को बढ़ावा देना भी था। रैंप पर मॉडल्स ने अपनी आकर्षक वेशभूषा में खूबसूरत डॉग्स के साथ चलकर खास संदेश दिया। लैब्राडोर, पग, जर्मन शेफर्ड और गोल्डन रिट्रीवर जैसी ब्रीड के डॉग्स ने भी अपनी मासूमियत और आकर्षण से शो में जान डाल दी। इस अनूठे आयोजन ने फैशन और पशु प्रेम का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया। विदेशी ब्रीड्स के बीच जयपुराइट्स ने गोद लिए इंडी पपीज
इस दौरान जहां विदेशी ब्रीड्स शो में जीतने के लिए दमखम लगा रही थीं, वहीं शो में विदेशी ब्रीड्स के बीच इंडी पपीज के लिए भी विशेष कैंप लगाया गया। डॉग शो में जयपुराइट्स ने इंडी पपीज भी गोद लिए। इसके लिए अडॉप्शन कैम्प लगाया गया। कैम्प में 107 से अधिक इंडी पपीज गोद लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *