ट्रक चालक बोला- पुलिस ने मेरा पर्स उठाया, मारपीट की:सागर में नो-एंट्री में वाहन लाने पर बहस; 7 हजार रुपए का जुर्माना

सागर के मकरोनिया यातायात चौकी क्षेत्र में नो-एंट्री मे घुसे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। ड्राइवर से ट्रक थाने में खड़ा करने का बोला। इसी दौरान पुलिस और ड्राइवर के बीच बहस हुई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर 7 हजार का जुर्माना लगाया। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दरअसल, ट्रक क्रमांक एमएच 20 ईजी 3169 को यातायात चौकी पुलिस ने मकरोनिया रोड पर नो-एंट्री में प्रवेश करते हुए पकड़ा था। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर अभिषेक रामलखन निवासी जालौन और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई थी। ट्रक ड्राइवर अभिषेक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गाड़ी पकड़ी थी। मेरा पर्स उठाकर ले गए। मेरे साथ मारपीट की। पुलिस बोली- ट्रक ड्राइवर के आरोप निराधार
यातायात चौकी के एसआई हेमंत पटेल ने बताया कि नो-एंट्री में घुसते हुए ट्रक को पकड़ा था। ट्रक ड्राइवर से गाड़ी थाने में खड़ी करने के लिए बोला तो वह बहस करने लगा। थाने में ट्रक खड़ा नहीं किया। चालक नशे की हालत में लग रहा था। जांच की तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले में जब्त किया गया। ट्रक ड्राइवर अभिषेक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला बनाया गया। 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ट्रक ड्राइवर द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है। यदि कोई साक्ष्य हो तो पेश करें। हमारे द्वारा की गई पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *