चंडीगढ़ मेयर चुनाव, कांग्रेस-AAP फिर साथ आ सकती:सांसद तिवारी ने ली पार्षदों की बैठक, बोले- भाजपा को हराने वाले का सहयोग करेंगे

चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में फिर से गठजोड़ होने जा रहा है। गठजोड़ का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। मगर कांग्रेस ने AAP की सहायता करने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मुनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की की तरफ से पार्षदों के साथ बैठक की गई है। बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का नाम दिए बिना कहा है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी राजनीतिक संगठन या गठबंधन को समर्थन देगी, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने में सक्षम हो। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह निर्णय चंडीगढ़ और शहरवासियों के व्यापक हित में लिया गया है। विकास कार्य पिछड़ गए बैठक के दौरान भाजपा के कार्यकाल को लेकर गंभीर चिंता भी जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के लगातार मेयर और उनके फैसले सुशासन और विकास देने में नाकाम रहे हैं। उनके अनुसार, भाजपा शासन में चंडीगढ़ की छवि को नुकसान पहुंचा है, कई घोटाले सामने आए हैं और विकास कार्य पिछड़ गए हैं। चंडीगढ़ की राष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट आई कांग्रेस ने में कहा है कि चंडीगढ़ की राष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट आई है और 24×7 जलापूर्ति जैसी बहुचर्चित योजनाएं पूरी तरह असफल साबित हुई हैं, जिससे आम लोग निराश हैं। शहर के समग्र विकास, कल्याण और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यह संकल्प दोहराया कि आगामी नगर निगम और मेयर चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वह हर उस राजनीतिक ताकत का समर्थन करेगी, जो भाजपा को पराजित करने में सक्षम हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *