भीलवाड़ा में फूलों से बनेगा रॉकेट जीएसएलवी एमके-III:10 जनवरी से फ्लॉवर शो, कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

भीलवाड़ा में फूलों से रॉकेट जीएसएलवी एमके-III बनाया जाएगा। यह होगा प्लांट लवर सोसाइटी की ओर से 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले फ्लॉवर शो में। प्रदर्शनी की शुरुआत संत महात्मा करेंगे। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 से रात 10 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। बच्चों के लिए दोपहर 1 बजे तक विशेष टाइमिंग रखी गई है। आयोजन को लेकर प्लांट लवर सोसाइटी के सदस्यों ने सोमवार को जानकारी दी। 5 दिन तक चलेगी प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया- भीलवाड़ा में तीसरी बार पांच दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्लांट्स की विभिन्न वैराइटी अवलोकन और सेल के लिए रखी गई है। इस दौरान विशेष प्रजातियों के बोन्साई उद्यान ,सक्युलेंट उद्यान औषधीय उद्यान,मौसमी फूलों के पौधे, इसमें नासिक, पुणे एवं अन्य कई स्थानों से पौधे मंगवाकर यहां तैयार किए गए हैं। अलग-अलग पौधों को घर पर रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। स्कूली स्टूडेंट्स की रहेगी सहभागिता लगभग 500 स्कूलों में इस कार्यक्रम की सूचना दी गई है। 50 से अधिक स्कूलों से संपर्क किया गया है। 8 स्कूलों के बच्चे यहाँ आकर पुष्प प्रदर्शनी लगाएंगे। विभिन्न प्रकार की फूलों से बनी स्टैच्यू यहाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें जीएसएलवी एमके-III (LVM-3) प्रमुख आकर्षण रहेगा जो भारत में निर्मित भारी भार उठाने वाला प्रक्षेपण रॉकेट है। प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन फ्लावर शो के दौरान फूलों की रंगोली , कंटेनर गार्डनिंग, पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण के रूप में 10 जनवरी को ड्रीम्स रॉकस्टार बैंड, जयपुर द्वारा म्यूजिकल शो का कार्यक्रम रहेगा।अंतिम दिन संगीतमय योगासन का आयोजन किया जाएगा।विवेकानंद केंद्र के द्वारा विभिन्न स्कूलों की 500 बालिकाओं के द्वारा सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन एवं 11 बालिकाओं द्वारा वंदेमातरम का गायन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *