झालावाड़ जिले में शीतलहर और बारिश की संभावना के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 से 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश 6 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को यथावत अपने कार्य पर उपस्थित रहना होगा। यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


