धमतरी में युवक पर जानलेवा हमला:तालाब किनारे अज्ञात हमलावरों ने सिर पर किया वार, घायल युवक रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में दंतेश्वरी तालाब के किनारे पचरी पर अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। यह घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव की है। घायल युवक की पहचान धनेश्वर जोगी (लगभग 37 वर्ष), पिता सहदेव जोगी के रूप में हुई है। अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक का मेकाहारा अस्पताल में जारी घटना के बाद धनेश्वर जोगी को तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उनका इलाज मेकाहारा में जारी है। सिहावा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *