अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलियां चल गईं। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे घबरा दुकानदार की पत्नी नीचे गिर पड़ी और गोली लगने से बाल-बाल बच गई। चार से पांच राउंड फायर करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बाइक पर बैठे हुए पिस्टल से गोलियां चलाते हुए दिख रहा है। आरोपियों ने चेहरे पर कपड़ा बंध रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे दो दिन पहले भी जंडियाला गुरु में एक शराब के ठेके पर फायरिंग हुई थी, जिसके आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं दुकान पर बैठा था ज्वेलर्स दुकान मालिक सोनू ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक उनकी पत्नी नीचे गिर गईं। पहले उन्हें लगा कि पत्नी को गोली लग गई है, लेकिन बाद में पता चला कि वह डर के कारण गिर पड़ी थीं और बाल-बाल बच गईं। वहीं सोनू की पत्नी स्मृति ने बताया कि वह दुकान के आगे की तरफ बैठी थीं और उस समय दुकान पर एक ग्राहक भी मौजूद था। काउंटर पर सोने का सामान रखा हुआ था। वे अपने काम में व्यस्त थीं कि अचानक कोई चीज उन्हें आकर लगी, जिससे वह घबरा गईं और नीचे गिर पड़ीं। इसी दौरान आरोपी 4 से 5 राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। पांच साल पहले खोली थी दुकान दुकानदार के अनुसार, फायरिंग करने वाले दो युवक थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कभी किसी तरह की फिरौती कॉल या धमकी नहीं मिली है। वह एक छोटा दुकानदार है और करीब पांच साल पहले ही उसने यह दुकान खोली थी। दो दिन पहले शराब ठेके पर हुई थी फायरिंग फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन पहले हो जंडियाला गुरु में एक शराब के ठेके पर फायरिंग हुई थी जिसके आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। वहीं अमृतसर में बीते दिन सरेआम एक सरपंच की पैलेस के अंदर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।


