उज्जैन में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म, हूटर और अवैध नंबर प्लेट को लेकर अभियान चलाया है। कई गाड़ियों में लगी फिल्म हूटर को स्पॉट पर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की है। उज्जैन में रोजाना करीब 5 से 6 हजार चार पहिया वाहन बाहर से और इतने ही वाहन शहर में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें से कई वाहनों में अवैध रूप से लगे हूटर ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट की गाड़ियों को हरी फाटक ब्रिज के पास रोककर चेकिंग कर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। इस दौरान एडिशनल एसपी आलोक शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार सहित यातायात विभाग का अमले ने कई गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हूटर और अमानक नंबर प्लेट भी निकला दी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार को पिछले साल भी इस तरह की 29 हजार वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। इस बार नववर्ष शुरू होने के बाद सोमवार से इसकी शुरुआत कर 45 ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहन, 14 वाहन अवैध हूटर लगे वाहनों पर एक- एक हजार की कार्यवाही चालानी, 35 अमानक नंबर प्लेट लगे वाहनों पर 500 रुपए प्रति वाहन की चालानी कार्रवाई की है।


