वैनिटी वैन से जयपुर आएंगे डॉग्स,मॉडल्स के साथ करेंगे रैम्पवॉक:जयपुर में होगा अनोखा डॉग शो; पापा की परी, गालियों का राजा और दुल्हन के अवॉर्ड मिलेंगे

जयपुर अब डॉग–लवर्स की पसंदीदा जगह बनने जा रही है। 11 जनवरी को राजा पार्क के दशहरा ग्राउंड में कैनल क्लब ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाला जयपुर डॉग शो 2026 इस बार अलग रंग में नजर आएगा। यहां सिर्फ डॉग शो ही नहीं, बल्कि असल मायने में डॉग फेस्ट होगा जहां पार्टिसिपेट करने वाला हर डॉग सुपरस्टार बनेगा। डॉग शो में 100 से ज्यादा ब्रीड्स के डॉग शामिल होने जा रहे हैं, जो पहली बार जयपुर में आ रहे हैं। कुछ डॉग्स अपनी वैनिटी वैन से आ रहे हैं। वहीं, कुछ डॉग्स देश-विदेश की मॉडल्स के साथ इवेंट में एंट्री लेंगे। कैनल क्लब ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के सेक्रेटरी वीरेन शर्मा ने बताया- यह डॉग शो का 27वां सीजन है। इस बार शो की खासियत है कि इसमें किसी भी ब्रीड और हर उम्र के डॉग्स भाग ले सकते हैं। हमारा मानना है कि डॉग शो में जो भी डॉग और उनके ओनर आएं, उनके लिए सिर्फ एंजॉयमेंट हो।
जयपुर डॉग शो के आयोजक जगदीश चंद्रा ने बताया की इस बार इंटरनेशनल स्तर पर पहचान रखने वाले ताइवानी जज टोनी वू और हसिन–हसिउंग वू, जो दुनियाभर के डॉग्स को जज कर चुके हैं, अब जयपुर डॉग शो होने वाले केसीआई चैंपियनशिप में जजिंग करेंगे। इसके अलावा पुलिस डॉग्स का भी शो होगा, जो अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करते हैं। वहीं शाम को फैशन शो होगा जिसमें डॉग्स मॉडल्स के साथ रैंप वॉक करते नजर आएंगे। खास टाइटल से नवाजे जाएंगे डॉग्स वीरेन शर्मा ने बताया कि डॉग्स के लिए कुछ बेहद रोचक अवॉर्ड रखे गए हैं। इनमें पापा की परी, गालियों का राजा, डरपोक डॉग, माँ का मगरमच्छ, सबसे सुंदर आंखें, यारों का यार और दुल्हन ऑफ द शो जैसे खास टाइटल से सभी डॉग्स को नवाजा जाएगा। इस दौरान फ्री वैक्सीनेशन, पप्पी थेरेपी, डॉग ग्रूमिंग, सेल्फी जोन, डॉग वॉक और बच्चों के लिये ड्राइंग प्रतियोगिता भी होगी। हर प्रतिभागी डॉग को मेडल, सर्टिफिकेट और रिटर्न गिफ्ट दिया जाएगा। बहादुरी दिखाने वाले डॉग्स होंगे सम्मानित वीरेन शर्मा ने बताया- इस बार बहादुर डॉग्स को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए सभी डॉग ऑनर्स अपने डॉग्स की उन घटनाओं को हमारे साथ साझा कर सकते हैं, जिसमें उन्होंने किसी न किसी तरह का बहादुरी का काम किया हो। यह किसी की जान बचाने से लेकर अपने घर से चोरों को भगाने जैसा काम भी हो सकता है। डॉग ऑनर्स इंस्टाग्राम पर हमारे ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। जयपुर डॉग शो की सबसे संवेदनशील पहल फ्री इंडी डॉग एडॉप्शन कार्निवाल है, जिसमें सैकड़ों इंडी पप्पीज बिल्कुल मुफ्त गोद लिए जा सकते हैं। उनका वैक्सीनेशन, माइक्रोचिप और रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त उपलब्ध रहेगा। वीरेन ने बताया कि इस बार कैंप में ज्यादा से ज्यादा डॉग अडॉप्शन करवा कर अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार एक विशेष कैंप भी लगाया जा रहा है जिसमें डॉग ओनर्स अपने डॉग को कैनल क्लब ऑफ इंडिया से रजिस्टर करवा, माइक्रोचिप लगवा सकेंगे जिससे डॉग को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफिकेट मिलेगा। माइक्रोचिप की मदद से डॉग के गुम हो जाने पर उसकी आसानी से ट्रेसिंग भी की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *