अलावलपुर में धुंध के चलते रविवार को तेज रफ्तार कार स्कूल की दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि कार सवार बच गए। लेकिन हादसे में स्कूल की दीवार टूट गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6:30 अलावलपुर- आदमपुर मुख्य सड़क पर ये हादसा हुआ।


