नरसिंहपुर में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी:शीतलहर के कारण 6 और 7 जनवरी को नहीं लगेंगी क्लासेज

नरसिंहपुर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर रजनी सिंह ने छोटे बच्चों के लिए फैसला लिया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिले के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सरकारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, आंगनबाड़ी, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा। बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। स्कूलों के समय में बदलाव कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेगा। यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं पहले से तय हैं, वे अपने पुराने समय पर ही होंगी। अभिभावकों को मिली राहत प्रशासन के इस फैसले से छोटे बच्चों और उनके माता-पिता ने राहत की सांस ली है। कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान की वजह से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित थे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *