राजस्थान-मध्यप्रदेश जल विवाद पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा- पिछले 25 साल से राजस्थान के साथ झगड़ा चल रहा है कि इनको 5 प्रतिशत पानी क्यों दें? पानी नहीं देना चाहिए। कोई बोल रहा है देना चाहिए। मोहन यादव ने कहा कि हम सरकार में आए। मैंने भजनलाल जी से बात की। भजनलाल शर्मा ने कहा- पानी को लेकर और उद्योग आदि के लिए दिक्कत है। पानी मिल जाएगा तो राजस्थान का भविष्य भी अच्छा हो जाएगा। हमने कहा 5 प्रतिशत नहीं, हम तो 7 प्रतिशत भी दे देंगे। राजस्थान पाकिस्तान थोड़ी है। राजस्थान भी हमारा ही प्रदेश है। सीएम मोहन यादव राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट में बोल रहे थे। बहते पानी को कोई नहीं रोक सकता
सीएम मोहन यादव ने कहा- राजस्थान और मध्य प्रदेश परमात्मा की दया से साझा विरासतें हैं। नदियों के मामले में मध्य प्रदेश थोड़ा भाग्यशाली है। मध्य प्रदेश नदियों का लगभग मायका है। मध्य प्रदेश में 250 से ज्यादा नदियां हैं। लेकिन इस मामले में राजस्थान को थोड़ी कठिनाई है। ये परमात्मा की लीला है। उन्होंने कहा कि बहते पानी को कोई नहीं रोक सकता। राजस्थान और मध्य प्रदेश का रिश्ता भाई जैसा
जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मोहन यादव ने कहा- राजस्थान तो वैसे भी हमारा सहोदर भाई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश हमेशा से एक दूसरे की साझा संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। इसलिए उत्तर भारत के राज्यों में आईटी सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स भी आएंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकार साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। राजस्थान के 15 और मध्य प्रदेश के 13 जिले लाभान्वित हो रहे
मोहन यादव ने कहा- पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना, जिसका प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन किया। कांग्रेस के जमाने से मामला लटकता आया था। राजस्थान में पानी की समस्या थी। मध्य प्रदेश के साथ भी बहते पानी को रोककर किसी व्यापारिक योजना में दिया जा रहा था। इस पर प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला। इसलिए हम पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के माध्यम से राजस्थान के 15 और मध्य प्रदेश के 13 जिले लाभान्वित हो रहे हैं। दोनों क्षेत्र में इस बड़ी योजना पर काम हो रहा है। मध्य प्रदेश एक नहीं बल्कि हमारे सभी राज्यों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा- केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के साथ काम कर रहे हैं। ताप्ती नदी के माध्यम से हम महाराष्ट्र के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे कई सेक्टर में हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि राजस्थान के साथ हमारे संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी का यह था विवाद
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (PKC-ERCP) यानी राम जल सेतु लिंक के लिए बांध बनाने और पानी बंटवारे को लेकर मध्य प्रदेश व राजस्थान के बीच विवाद था। राजस्थान सरकार का आरोप था कि 2005 में हुए समझौते के अनुसार बांध बनना था, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने एनओसी नहीं दी। राजस्थान सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने का निर्णय लिया। बांध बनना शुरू हुआ तो एमपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा दी थी। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ERCP को लेकर कवायद तेज हो गई थी। जनवरी 2024 से पहले ERCP को लेकर दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में अहम मीटिंग हुई थी। तत्कालीन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में दोनों राज्यों के बीच ERCP को लेकर सहमति बनी थी। जनवरी 2024 में दिल्ली में गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MOU साइन किया। 17 दिसंबर 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास किया। 17 बांध बनेंगे
यह परियोजना 72 हजार करोड़ रुपए की है। मध्य प्रदेश 35 हजार करोड़ और राजस्थान 37 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगा। मध्य प्रदेश की 3.37 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होगी। करीब 30 लाख किसानों को फायदा होगा। राजस्थान में 2.80 लाख हेक्टेयर खेत की सिंचाई होगी। 2 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। इस परियोजना में 17 बांध बनेंगे। इसमें जल भराव क्षमता 1477.62 मिलियन घन मीटर होगी। …. ये खबर भी पढ़ें… सहवाग बोले-शोएब अख्तर को बहस पर बल्ले से दिया जवाब:कहा- 21 साल पुराना डायलॉग ‘बाप बाप होता है, बेटा…’ आज भी इंडिया-पाकिस्तान मैच में फेमस पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया-पाकिस्तान मैचों से जुड़े किस्से साझा करते हुए कहा- उनका पहला इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। उन्होंने बताया- उस दौरान उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला था। (पूरी खबर पढ़ें) मोदी बोले-राजस्थान के 100% घरों तक नल से पानी पहुंचेगा:नदी जोड़ने की योजना में देरी की जिम्मेदार कांग्रेस, मोहन यादव-भजनलाल की फोटो याद रखी जाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार(17 दिसंबर) को जयपुर में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास किया। भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में पहली बार राजस्थान-मध्य प्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया। (पूरी खबर पढ़ें) सीएम ने बदला योजना का नाम:राम के नाम से होगा राजस्थान में PKC-ERCP प्रोजेक्ट; 17 जिलों को मिलेगा पीने का पानी पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना (PKC-ERCP) का नाम अब राम जल सेतु लिंक परियोजना होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात एक्स पर पोस्ट करके पीकेसी का नाम राम जल सेतु लिंक परियोजना करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें)


