पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी गिरफ्तार:शहर में 2021 में की थी वारदात, पुलिस ने आरोपी पर रखा था 15 हजार रुपए का इनाम

वर्ष 2021 में पेट्रोल पंप लूट का फरार इनामी आरोपी मन शाक्य को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप पर 55 लाख रुपए की लूट की घटना, जिसमें आरोपी प्रथम उर्फ चुल्लू पुत्र यशपाल जैन निवासी राती तलाई और गोविंद सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान राजपूत निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी मनशाक्य पुत्र राज कुमार शाक्य निवासी पुष्पा नगर हाउसिंग बोर्ड मूल निवासी शिवरई थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था। एसपी ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी घटना के बाद पिछले 4 साल से दक्षिणी भारत बैंगलुरु कर्नाटक और आसपास के शहरों में बार-बार अपनी जगह बदल कर छिप रहा था। पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और उसकी पुष्ट सूचना पर आरोपी को कर्नाटक से डिटेन करने में सफलता पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *