डाबरा| ग्राम पंचायत लेदिया के गांव खेड़ा में सर्व समाज आम बस्ती की ओर से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन होगा। जीएल मीणा ने बताया कि कन्हैया दंगल में जिले की मशहूर हरिया का मंदिर, दुदराई, गांवदा की गायन पार्टियां भाग लेगी। जिनके द्वारा स्वरचित धार्मिक और पौराणिक कथाओं के माध्यम से लोगों को समाज में फैली व्यापक कुरीतियों के बारे में जानकारी देंगे। कन्हैया दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपोटरा विधायक हंसराज मीणा बालौती होंगे।


