सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्नोत्तरीआयोजित, सही उत्तर देने वाले सम्मानित

सड़क सुरक्षा माह जनवरी–2026 केअंतर्गत वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर वरिष्ठनागरिकों और आगंतुकों के साथ सड़क सुरक्षा विषयपर संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कासंचालन ज्योति स्वामी ने किया। इस अवसर परप्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, नरेशचुग, राजेश मुन्झाल सहित अन्य प्रतिनिधियों नेसड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर एवंसार्थक चर्चा की। संवाद के साथ-साथ प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमेंवरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहीउत्तर देने वाले नागरिकों को उपहार देकर सम्मानितकिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सड़कसुरक्षा शपथ भी ली गई। कार्यक्रम के अंत मेंउपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने दोपहिया वाहन परहेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगानेतथा यातायात नियमों की पालना का संकल्प लियाऔर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतरआयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *