महान आर्यमन सिंधिया का सीना कार की सनरूफ से टकराया:दर्द के चलते शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचे; ईसीजी-एक्सरे हुआ, 40 मिनट इलाज के बाद डिस्चार्ज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया कार की सनरूफ से टकरा गए। उन्हें तत्काल कोई परेशानी महसूस नहीं हुई लेकिन कुछ समय बाद सीने में दर्द होने लगा। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कई जांचें कीं। करीब 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत स्थिर रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। महान आर्यमन के अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों की भीड़ लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करना पड़ा। समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे
दरअसल, महान आर्यमन सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को कोलारस विधानसभा में युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वे कॉलेज ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता देखने पहुंचे। यहां वे कार के सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान कार चला रहे बीजेपी नेता लवलेश जैन उर्फ ‘चीनू’ ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे महान आर्यमन का सीना सनरूफ से टकरा गया। देखिए, तीन तस्वीरें… 40 मिनट तक अस्पताल में रहे
इसके बाद महान आर्यमन सिंधिया, युवा सम्मेलन में शामिल होने पिछोर पहुंचे। यहां छत्रसाल स्टेडियम में युवा सम्मेलन में शिरकत की। युवाओं से संवाद भी किया। इसके बाद चंदेरी के लिए रवाना हुए। 10 किलोमीटर चलने के बाद शाम करीब 7 बजे उनके सीने में दर्द उठा। फैसला लिया गया कि उन्हें शिवपुरी लाकर इलाज कराया जाए। रात करीब 8 बजे महान आर्यमन जिला अस्पताल पहुंचे। ​​​​​​ करीब 40 मिनट तक इलाज के बाद स्वस्थ महसूस करने पर वे टूरिस्ट विलेज के लिए निकल गए। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिषेश्वर ने बताया- महान आर्यमन सिंधिया को सीने में पेन हुआ था। ईसीजी और एक्सरे कराया गया है। उन्हें मस्कुलर इंजरी हुई है। दवा के साथ बेल्ट लगाने को कहा गया है। सुबह एक बार फिर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अशोकनगर दौरा रद्द, लोग इंतजार करते रहे
शिवपुरी के बाद महान आर्यमन को अशोकनगर के चंदेरी जाना था, लेकिन चोट लगने के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे। चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने मंच से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने से महान आर्यमन नहीं आ पा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेटे महान आर्यमन की शादी की चिंता केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के विवाह को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं। वीडियो में सिंधिया कह रहे हैं- युवराज साहब 30 साल के हो गए हैं, अब तो जल्दी उनकी शादी पक्की करानी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *