झाबुआ में शीतलहर, कक्षा 3री तक के स्कूल रहेंगे बंद:6 से 10 जनवरी तक रहेगा अवकाश; कलेक्टर नेहा मीना ने दिए निर्देश

झाबुआ जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक कक्षाओं में छुट्‌टी घोषित की है। नर्सरी से तीसरी तक 5 दिन की छुट्‌टी कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी), सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों में प्ले-ग्रुप, प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। कक्षा 4 से ऊपर की पढ़ाई जारी रहेगी जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. बामनिया ने बताया कि यह अवकाश केवल कक्षा 3 तक के बच्चों के लिए लागू होगा। कक्षा 4 और उससे ऊपर की सभी कक्षाएं अपने तय समय और निर्देशों के अनुसार संचालित होती रहेंगी। लगातार गिर रहा तापमान बता दें कि, बीते कुछ दिनों से जिले में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों की तबीयत को लेकर अभिभावक चिंतित थे। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत महसूस की है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लिया गया यह निर्णय समय पर और जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *