नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें

गिरिडीह सिविल कोर्ट परिसर से िनकली पदयात्रा ने लोगों को किया जागरूक भास्कर न्यूज | गिरिडीह नशा के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को गिरिडीह सिविल कोर्ट परिसर से न्यायिक पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदर अली नैयर के नेतृत्व में आयोजित की गई। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संचालित कार्यक्रम के तहत निकाली गई यह पदयात्रा व्यवहार न्यायालय परिसर से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नशा के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को सचेत किया और नशा से दूर रहने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश सफदर अली नैयर ने कहा कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार समाज में विधिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नशा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। नशा से खुद और पूरे समाज का नुकसान : मार्तंड प्रताप मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशा जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *