महिलाओं की भागीदारी में भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करेगा राजपूत समाज

भास्कर न्यूज | गिरिडीह अखिल झारखंड राजपूत समाज की ओर से रविवार को बराकर में वनभोज में महिलाओं की बड़ी भागीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय समाज के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है। समा के अध्यक्ष अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह परमार ने कहा कि राजपूत समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को फिर से दुहराकर अपने त्याग और बलिदान से सभी धर्म और समाज के लोगों के दिलों में राज करने का संकल्प समाज के कई गणमान्य लोगों ने लिया है। कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी की भागीदारी और सम्मान देकर निश्चित रूप से समाज के विकास की दिशा में एक सफलता हासिल की है, लेकिन समाज को सशक्त करने के लिए अभी शराब. मोबाइल. दहेज की मकड़जाल से हमें छुटकारा पाकर शिक्षा के क्षेत्र में हमें आगे बढ़ना होगा, तभी हम अपने समाज की गरिमा को बनाए रख पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *