तीसरी बार रायगढ़ जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष बने संजय:प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 154 मतों से हराया, चुनाव में 863 मतदाताओं ने वोट डाले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला ऑटो चालक संघ का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार संजय बाजपेयी निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रात में चुनाव प्रभारियों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। रविवार को जिला ऑटो चालक संघ के चुनाव को लेकर स्टेशन चौक रोड पर काफी गहमागहमी रही। चुनाव का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक था। ऐसे में पंचायत धर्मशाला में चुनाव शुरू हुआ और एक-एक कर मतदाता वोट डालने पहुंचने लगे। दोपहर तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम 4 बजे तक 5 पदों के लिए 863 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और रात साढ़े 8 बजे चुनाव में जीते प्रत्याशियों की घोषणा की गई। ये प्रत्याशी हुए निर्वाचित अध्यक्ष पद पर संजय बाजपेयी को 317 वोट मिले। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 154 मतों से हरा दिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद में राजीव पांडे को 431 वोट, सचिव पद के लिए अनुज दास को 408 वोट, सह सचिव पद पर सरोज भारद्वाज को 411 वोट और कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय चंद्रा को 299 वोट मिले। 5 पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में जिला ऑटो चालक संघ का चुनाव 5 पदों के लिए हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशी। जिसमें 2 महिलाएं भी थी। उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव 3, कोषाध्यक्ष 3, सह सचिव पद के लिए 4 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। तीसरी बार संजय बने अध्यक्ष सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश महंत ने बताया कि, हर 3 साल में जिला ऑटो चालक संघ का चुनाव होता है। सजंय बाजपेयी 3 सालों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंजुल दीक्षित और चुनाव अधिकारी राजेन्द्र ठाकुर, मनोज यादव, नरेन्द्र सिंह, सुभाष महंत ने शांतिपूर्ण ढंग से संघ का चुनाव संपन्न कराया। जिला ऑटो चालक संघ में 1022 मतदाता हैं। जिसमें से 863 मतदाताओं ने मतदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *