‘मेरे खाटू आले बाबा मुझे तेरा सहारा है’ जैसे भजनों से गूंज उठा पंडाल

भास्कर न्यूज | लुधियाना चंडीगढ़ रोड स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का एक ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को मिला जहां हर हृदय केवल श्याम नाम में लीन नजर आया। जालंधर निवासी अंकुश खोसला परिवार की ओर से आयोजित साप्ताहिक श्री श्याम संकीर्तन का शुभारंभ ट्रस्टी प्रदीप मित्तल, संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल व अनिल मित्तल की अध्यक्षता में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का दिव्य आगाज आचार्य दीपक पांडेय, पं. संदीप कुमार मिश्रा, पं. राज तिवारी और पं. केशव उपाध्याय की तरफ से किए गए मांगलिक मंत्रोच्चारण और बाबा को पुष्पमालाएं अर्पित करने के साथ हुआ। जिसके बाद ट्रस्ट सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित कर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। संकीर्तन से पूर्व एचएन सिंघल परिवार की तरफ से पूर्ण विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न किया गया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण खोसला परिवार की तरफ से किया गया बाबा का वह अलौकिक श्रृंगार था। भजन गायिका प्रियंका श्याम दीवानी ने आवाज में जब ‘मेरे खाटू आले बाबा मुझे तेरा सहारा है’ जैसे भजनों की अमृत वर्षा की तो संपूर्ण पंडाल जयकारे से गूंज उठा। भक्तजन सुध-बुध खोकर झूमने लगे। इस अवसर पर अंकुश खोसला ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण का कलयुगी अवतार बताया। कार्यक्रम के अंत में बाबा की भव्य आरती हुई और भक्तों में पावन प्रसाद वितरित किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में विजय गोयल, अभिषेक गुप्ता, संजय अग्रवाल, हरीश गर्ग, संदीप गोयल, अतुल वालिया, मनीष बाजारी, नरेश अग्रवाल, जतिंदर बसोत्रा, परमानंद अग्रवाल, एचएन सिंघल, अशोक गुप्ता, दीपक मित्तल, सुनील गोयल, चंद्रेश भारद्वाज, राज गुप्ता, सुशील अग्रवाल, बलराज शर्मा और जसविंदर तग्गड मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *