भास्कर न्यूज | हसौद शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा हसौद क्षेत्र के हरेठीकला में सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की। शिविर 21 जनवरी तक चलेगी। मेरा भारत के लिये युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा शिविर का थीम है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरेठीकला सरपंच राजेश टंडन, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी द्वारा किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोज बंजारे ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, शिक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संचालन सेवक दास वैष्णव ने किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी जीनत पैकरा ने सभी छात्र छात्राओं को सायबर क्राइम व स्वयं सेवकों को एक अभिव्यक्ति एप के बारे में एक नाटक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर शिविर दल नायक सिद्धार्थ सिन्हा, शिविर दाल नायिका दामिनी, शिविर सहदल नायिका रागिनी दीपिका, शिविर सह दलनायक मानिस बरेठ, मनीष पटेल, शत्रुघ्न देवांगन, स्वयं सेवक दीपक मधुकर, जगदीश कुर्रे, शत्रुघ्न माली, दल नायक संदीप आजाद, रितेश साहू, शिवचरण ज्वाला, धर्मविजय रात्रे उपस्थित रहे।


