भास्कर अपडेट्स:इंटर मिनिस्ट्रियल टीम जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी मौतों की जांच करेगी, गृह मंत्री शाह ने दिए आदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले 6 सप्ताह में हुई रहस्यमयी मौतों की जांच के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल टीम बनाने का आदेश दिया। इस टीम को गृह मंत्रालय लीड करेगा। इसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।टीम 19 जनवरी से काम शुरू कर देगी। यह मौत की वजह की जांच के साथ ही आगे इस तरह की मौत रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाएगी। दरअसल, राजौरी जिले में 15 जनवरी तक रहस्यमय बीमारी से 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 12 बच्चे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस पहले ही इन मौतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर चुकी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक के एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत, 8 गंभीर आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार शाम अनिल नीरुकोंडा इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस की बस नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सतीश चव्हाण NCP अजित गुट में लौटे; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद गुट में शामिल हुए थे विधानसभा चुनाव से पहले शरद चंद्र पवार की पार्टी NCP में शामिल हुए सतीश चव्हाण शनिवार को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में NCP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजित पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में NCP में दोबारा प्रवेश किया। सतीश चव्हाण के पार्टी में शामिल होने से पहले एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने उनके खिलाफ 6 साल का निलंबन रद्द कर दिया था। येलहांका एयरफोर्स स्टेशन से 13km के दायरे में नॉनवेज बेचने पर रोक; बेंगलुरु नगर पालिका ने नोटिस जारी किया बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 23 जनवरी से 17 फरवरी तक येलहांका एयरफोर्स स्टेशन के 13 किमी के दायरे में मांस, मछली और मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया है। यह फैसला एयरो इंडिया-2025 शो के कारण लिया गया है। एयरो इंडिया शो 10 से 14 फरवरी तक चलेगा। टिकट न मिलने से नाराज BJP नेता को हार्ट अटैक, एक दिन पहले मनाने घर गए थे योगी के दो मंत्री अयोध्या में भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। शुक्रवार को वह मिल्कीपुर विधानसभा में थे। उसी दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा। बेहोश होकर गिर गए। साथियों ने उन्हें कुमारगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। CMS डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक, राधेश्याम त्यागी को माइनर अटैक पड़ा था। वह अब खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद शनिवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… पुणे से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 20 साल से अवैध तरीके से रह रहा था पुणे पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक एहसान हाफिज शेख को महर्षि नगर इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि यह शख्स 20 साल से अवैध रूप से पुणे में रह रहा था। वह बांग्लादेश के मायमेस सिंह जिले का रहने वाला है। उसके फोन से उसके रिश्तेदारों का कॉन्टेक्ट भी मिला है। वह 2004 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करके आया था। टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में रोड एक्सीडेंट में मौत टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। अमन 23 साल के थे। उन्होंने टीवी सीरियल “धरतीपुत्र नंदिनी” में लीड रोल किया था। शुक्रवार दोपहर अमन मुंबई के जोगेश्वरी रोड पर बाइक से जा रहे थे। एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जायसवाल को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दिल्ली NCR में प्रदूषण घटा, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, 5वीं तक के स्कूल हाईब्रिड मोड पर चलाना जरूरी नहीं दिल्ली NCR में प्रदूषण में गिरावट को देखते हुए GRAP-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने शुक्रवार देर रात बताया कि शनिवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण हटा लिया जाएगा। अब स्कूलों में 5वीं तक की क्लासेस को हाइब्रिड मोड पर चलाना जरूरी नहीं होगा। अब अनावश्यक निर्माण कार्यों पर लगी रोक भी हट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *