मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने कहा कि सफाई को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कंपनी से रोजाना की रिपोर्ट ली जाएगी। सभी 85 वार्डों में जल्द ही घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंचेंगी। इसको लेकर निगम और कंपनी के अफसरों की मीटिंग बुलाकर जवाब-तलबी की जाएगी। 1 जनवरी को 40 और गाड़ियां फील्ड में उतारकर कहा गया कि कुल 240 गाड़ियां फील्ड में उतरकर काम करेंगी। मगर अभी भी कंपनी पूरे शहर को कवर नहीं कर पा रही। निगम ने 6 अक्टूबर को वर्कऑर्डर जारी किया था, लेकिन 3 माह बाद भी कंपनी न तो कंट्रोल रूम का सेटअप तैयार कर पाई है। न ही लोगों की शिकायत के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ। कंपनी अभी तक 120 नई गाड़ियां ही ला सकी है। इनमें से 70 गाड़ियां ही फील्ड में हैं। वहीं नॉर्मल घरों से पहले 50 रुपए यूजर चार्ज लिया जाता था, जो अब बढ़ाकर 64 रुपए कर दिया गया है। 200 मीटर से ज्यादा एरिया वाले घरों से पहले 200 लिए जाते थे, अब 255 देने होंगे। वहीं कॉमर्शियल यूनिट्स के लिए यूजर चार्ज 500 से बढ़ाकर 638 कर दिया गया है। भास्कर न्यूज| अमृतसर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा संभाल रही थ्री-आर कंपनी की कारगुजारी निगम की ओर से शर्तें पूरी करने के बावजूद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। एक तरफ यूजर चार्जेंस 14 रुपए से लेकर 138 रुपए तक बढ़ाए गए हैं तो दूसरी तरफ ट्रांसफर स्टेशन और कंट्रोल रूम भी निगम ने अलाट कर दिए हैं। मगर टेंडर मिलने के तीन माह बाद भी कंपनी सभी 85 वार्डों में डोर–टू–डोर पहुंच नहीं पाई है। गौरतलब है कि 5 दिसंबर 2025 को निगम मुख्यालय से 55 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने का दावा किया गया था, मगर ये गाड़ियां 26 दिन तक खड़ी रहीं।


