राम रहीम जेल से 15वीं बार बाहर आएगा:डेरा मुखी को 40 दिन की पैरोल मिली; साध्वियों के यौन शोषण-मर्डर केस में कैद काट रहा

रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। इस दौरान राम रहीम डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर सिरसा में रहेगा। राम रहीम अभी अपनी दो साथी साध्वियों के साथ रेप के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। इससे पहले 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है
25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 14 बार बाहर आ चुका है। यह 15वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इससे पहले अप्रैल में मिली थी पैरोल
इससे पहले अप्रैल में 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। जनवरी में, उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक हफ्ते पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था और वह सिरसा में डेरा के हेडक्वार्टर में रहा था। पहले भी, जब वह जेल से बाहर था, तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा के आश्रम में रहा था। इससे पहले सिरसा पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक वीडियो मैसेज जारी किया जिसमें उनसे डेरा अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। हालांकि उन्हें डेरा में अपने फॉलोअर्स को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वह वर्चुअल कम्युनिकेशन के माध्यम से उनसे बात कर सकते हैं। अगस्त 2017 में, पंचकूला की एक कोर्ट ने सिंह को रेप के दो मामलों में दोषी पाया और उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने उसे हर पीड़ित को 15 लाख रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया। सजा के बाद, उसके समर्थकों ने हंगामा किया और सेना के साथ जोरदार झड़प की। इस झड़प में पंचकूला और सिरसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। डेरा प्रमुख को पंचकूला से एक चॉपर में एयर लिफ्ट करके रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। क्या होती हैं पैरोल-फरलो, जिन पर राम रहीम बाहर आता है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *