सीकर में पारा डबल डिजिट@10डिग्री:22 जनवरी को बारिश का अलर्ट,2 दिन ड्राई मौसम

जिले के लोगों को आज सर्दी से राहत मिली है। आज सीकर में सुबह का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में पहुंच चुका है। हालांकि आज सुबह सीकर में घना कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते सीकर में विजिबिलिटी करीब 20 से 30 मीटर तक रही। इतनी कम विजिबिलिटी में लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार सुबह जिले में कोहरा बेहद कम था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल सीकर में आज और कल मौसम ड्राई रहने वाला है। ऐसे में यहां पर तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसके बाद 22 जनवरी को प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसके असर से 22 जनवरी को सीकर में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के बाद एक बार फिर जिले में घना कोहरा छाएगा। क्योंकि जयपुर मौसम केंद्र ने 23 जनवरी को सीकर में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही जिले में एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ेगा। और न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *