सवाई माधोपुर में सर्दी का असर हुआ कम:अधिकतम तापमान बढकर पहुंचा 26 डिग्री पर, न्यूनतम तापमान रहा 13 डिग्री

सवाई माधोपुर में अब सर्दी का असर कम होने लगा है। यहां मावठ के बाद दूसरे दिन भी मौसम खुलने लगा है। सवाई माधोपुर शहर में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि यहां इस दौरान सुबह सुबह हल्की धुंध भी देखी गई। सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में बना हुआ है। सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।‌ अब यहां धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो लगी है। तेज ठंड से राहत की संभावना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यहां मौसम में बदलाव देखा गया था। जिसके बाद अब यहां मौसम साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते आगामी समय में लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार यहां सोमवार घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। जिसका असर ग्रामीण इलाकों में दिखाई भी दिया। अब आगामी समय में सवाई माधोपुर में सुबह शाम सर्दी का असर दिखाई देगा। वहीं दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। अब यहां धीरे धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है‌ जिससे दिन में सर्दी का असर खत्म होने लगा है‌। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *