अलवर में घना कोहरा VIDEO:दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंचा, अब कंपकंपी नहीं

दो दिन में ही अलवर का मौसम पलट गया। सोमवार सुबह वापस घना कोहरा छाया। जबकि रविवार को दिन में तेज धूप निकली। जिसके कारण दिन का तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात को भी तापमान ऊपर आकर करीब 9 डिग्री के आसपास आ गया। दिन में भी सर्दी का असर काफी कम हो गया। अलवर जिले में सोमवार सुबह कहीं घना कोहरा तो हल्का कोहरा रहा। गांवों में भी कोहरे का असर अधिक दिखा। जबकि रविवार को दिन में कोहरा नहीं था और धूप निकलने से सर्दी से भी काफी राहत मिली थी। लेकिन वापस कोहरे के काण सुबह के समय सर्दी बढ़ी है। लेकिन दिन में धूप निकलने के आसार है। इस कारण दिन के समय सर्दी काफी कम हो गई। वहीं रात को भी तापमान बढ़ने से सर्दी से कंपकंपी नहीं है। जबकि दो दिन पहले शीतलहर से कंपकंपी थी। अलवर जिले में फसलों पर पूरी रौनक है। अभी पारा जमाव बिंदू तक नहीं गया। जबकि अन्य सालों में न्यूनतम तापमान शून्य तक चला जाता था। लेकिन इस बार नहीं गया। जिसके कारण अन्य सालों की तुलना में सर्दी कम ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *