एनएच के लिए 24 हेक्टेयर जंगल काटा… अब 63 हेक्टेयर में लगाएंगे 63 हजार पौधे इंदौर-एदलाबाद फोरलेन नेशनल हाईवे से निमाड़ क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जो यहां की अहम जरूरत है। हालांकि, इस निर्माण के लिए धनगांव से बलवाड़ा के बीच 24 हेक्टेयर जंगल की कटाई हुई है। वन विभाग ने इस नुकसान की भरपाई के लिए दोगुने से ज्यादा क्षेत्र यानी 63 हेक्टेयर जमीन पर 63 हजार पौधे लगाएगा। बड़वाह वन क्षेत्र के सगड़ियांव इलाके में हाईवे किनारे इसके लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। इनमें मानसून के पहले पानी के साथ हसागौन, नीम, चिरोल, खैर, सीसम, अंजन और अन्य पौधे रोपे जाएंगे। पहले 3 वर्षों तक इनकी नियमित निगरानी होगी। कोई पौधा खराब हुआ तो नया लगाएंगे।


