गैर जाति से यादव बनने वालों का होगा शुद्धिकरण:यादव बनकर OBC का लाभ लेने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करेगा यादव महापंचायत

इंदौर में आयोजित यादव महापंचायत में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। दरअसल गोपाल मंदिर की घटना के बाद प्रदेश में यादव समाज आक्रोशित है। समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रमुख सामाजिक वरिष्ठजनों की महापंचायत में एक मत से निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से तीन प्रमुख मांगों पर यादव समाज के हितों की रक्षा के लिए मोहर लगवाई जाएगी। रविवार को वरिष्ठ नेता राकेश सिंह यादव की अध्यक्षता में यादव महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें राधा-कृष्ण बोर्ड बनाने के साथ प्रदेश में राधा-कृष्ण मंदिरों के प्रबंधन की जिम्मेदारी यादव समाज को सौंपने की मांग की गई है। इसके लिए समाज में व्यापक जन जागृति अभियान यादव शुरू किया जाएगा। महापंचायत के निर्णय अनुसार यादव समाज द्वारा हिमांशु यादव के नेतृत्व में राधा-कृष्ण मंदिर बचाओ अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश के शासकीय राधाकृष्ण मंदिरों के अस्तित्व की रक्षा के लिए राधाकृष्ण मंदिरों की व्यवस्था की जिम्मेदारी यादव समाज को दिलाने का अभियान चलाया जाएगा। समाज मध्य प्रदेश में राधाकृष्ण मंदिरों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ समाज बड़ा अभियान शुरू करेगा। समाजजन से अपील की गई है शासकीय राधा-कृष्ण मंदिरों पर अवैध कब्जों की जानकारी सबूतों सहित दें। महापंचायत के नेतृत्व में तत्काल सख्त वैधानिक कार्यवाही कर राधाकृष्ण मंदिरों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अब जल्द समाज के वरिष्ठजनों को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तीनों मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की जाएगी। समाज ने तय की जिम्मेदारियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *