डबल इवेंट . लड़कों में केरल, लड़कियों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पहला स्थान जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू में आयोजित पांच दिवसीय 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनबीईएमएस, नई दिल्ली से डॉ. राजेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के दौरान सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जी. श्रीनिवासु और महासचिव नरेश कुमार ने युवा एथलीटों को उनके अनुशासन, समर्पण और कौशल के लिए बधाई दी। चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब सेपकटकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदित्य शर्मा (एसडीएम) और महासचिव सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पंजाब अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में देखने को मिले हाई-ऑक्टेन मुकाबलों की विशेष रूप से सराहना की। रेगू इवेंट (लड़के) में मणिपुर पहले, दिल्ली दूसरे तथा महाराष्ट्र और बिहार तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के रेगू इवेंट में केरल ने पहला, मणिपुर ने दूसरा तथा दिल्ली और नागालैंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्वैड इवेंट (लड़के) में दिल्ली पहले, मणिपुर दूसरे तथा हरियाणा और बिहार तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के क्वैड इवेंट में मणिपुर ने पहला, नागालैंड ने दूसरा तथा केरल और ओडिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डबल इवेंट (लड़के) में केरल ने पहला, हरियाणा ने दूसरा तथा उत्तराखंड और चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के डबल इवेंट में मध्य प्रदेश पहले, वेस्ट बंगाल दूसरे तथा उत्तर प्रदेश और पंजाब तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के परिणाम… लड़कों की टीम स्पर्धा में दिल्ली ने पहला, मणिपुर ने दूसरा, जबकि बिहार और नागालैंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम स्पर्धा में केरल ने पहला, मणिपुर ने दूसरा तथा आंध्र प्रदेश और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *