मरीजों के लिए संस्था ने कंबल भेंट किए

जालंधर| लॉज डेवन 1999 ईसी ने डिस्ट्रिक्ट ग्रैंड लॉज ऑफ नॉर्दर्न इंडिया के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल हॉस्पिटल गुरु तेग बहादुर नगर के मरीजों के लिए 50 कंबल भेंट किए। हॉस्पिटल के लिए यह सेवा प्रोजेक्ट प्रधान वरिंदर गुप्ता की अगुवाई में किया गया। मनजीत सिंह ठुकराल और इकबाल सिंह अरनेजा ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो किसी जरूरतमंद या पीड़ित के काम आए। बढ़ती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए अस्पताल के लिए सभी सदस्यों की सहयोग से इस सेवा प्रोजेक्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाए जाते हैं। इस मौके पर कुलवंत सिंह कलसी, रविंदरजीत सिंह बवेजा, राजिंदर सिंह बेदी, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *