चित्तौड़गढ़ | सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में चल रही संविधान पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता और संविधान, दोनों में से हमेशा सत्ता को प्राथमिकता दी है। संविधान की कॉपी पॉकेट में लेकर घूमते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तक का इतिहास रहा है कि उन्होंने एक बार नहीं, कई बार संविधान को तार-तार करने की कोशिश की है। जबकि मोदी सरकार ने हमेशा संविधान को सर माथे रखा है। इसके अलावा सांसद ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” को देश की उन्नति और प्रगति के लिए सही बताया। सांसद जोशी ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय जो बिल लाया गया था, उसे राहुल गांधी ने फाड़ दिया था। उनके मन में संविधान के प्रति कितनी श्रद्धा है यह सब समझ आता है। एक नहीं, दो नहीं, अनेक बार लगभग 90 बार, अभी तक सभी सरकारों को अपमानित करने का काम किया है। देश में इमरजेंसी आई तो उसके पीछे कारण कांग्रेस की सरकार थी। यह लोग पॉकेट में संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं। इन्होंने बाबा साहब का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जन्मस्थली, शिक्षास्थली से लेकर बाबा साहब के सभी जगह का विकास मोदी सरकार में हुआ है। आज संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं, जबकि मोदी सरकार सर माथे पर लेकर घूमती है। हर तबके के विकास के लिए केंद्र सरकार लगी है। यह लोग संविधान पर चर्चा से भी यह कतरा रहे हैं। इसका मतलब साफ है इन्होंने हमेशा से ही संविधान को प्राथमिकता नहीं दी। संविधान का सम्मान नहीं किया। सत्ता को प्राथमिकता दिया, इसलिए देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी का यह हाल किया है। सांसद सीपी जोशी ने वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए कहा कि साल 1952, 1957, 1962 और 1967 चारों चुनाव “वन नेशन, वन इलेक्शन” के रूप में हुए। उसके बाद व्यवस्थाएं बदल गई है। जनता की मांग है कि इस देश में “वन नेशन, वन टैक्स”, “वन नेशन, वन राशन” हुआ है, वैसे ही “वन नेशन, वन इलेक्शन” हो। ताकि देश पर आर्थिक बोझ ना बढे। अलग-अलग चुनाव होने से कई तरह की दिक्कतें आती है। आचार संहिता लगने पर कामों में, विकास कामों में बाधा उत्पन्न होती है।


