वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क की कोर्ट में पेश किया:मादुरो बोले- मुझे किडनैप किया; आरोपों से इनकार, गिरफ्तारी को अवैध बताया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार रात न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। मादुरो ने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। CNN के मुताबिक, मादुरो ने अदालत में उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी बताया और कहा कि मुझे किडनैप किया गया है। पहली सुनवाई के दौरान मादुरो ने सीधे जज से कहा, मैं निर्दोष हूं। मैं अपराधी नहीं हूं। मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं और अब भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं। मादुरो के वकीलों ने इस कार्रवाई को सैन्य अपहरण बताया है। उनका कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। बचाव पक्ष अमेरिकी अदालतों के अधिकार क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) को भी चुनौती देने की तैयारी में हैं। उनकी कानूनी रणनीति का मुख्य आधार यही होगा कि अमेरिकी एजेंसियों ने विदेशी जमीन पर अवैध कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी पेश हुईं मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी अदालत में पेश हुईं। उनके चेहरे पर चोट के निशान और पट्टी बंधी थी। उन्होंने खुद को वेनेजुएला की प्रथम महिला बताया और सभी आरोपों से इनकार किया। मादुरो और उनके सहयोगियों पर नशा तस्करों और आतंकी गिरोहों के साथ मिलकर अमेरिका में कोकीन पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप है। मादुरो पर मशीनगन रखने के आरोप भी हैं, जिन पर लंबी सजा हो सकती है। चार्जशीट में मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा, आंतरिक मंत्री डियोसडाडो काबेलो और कुख्यात गैंग ‘त्रेन दे अरागुआ’ के सरगना हेक्टर गुरेरो फ्लोरेस का नाम भी शामिल है। अमेरिका इस गैंग को विदेशी आतंकी संगठन मानता है। मादुरो के पेरों में बेड़ियां थीं सुनवाई के दौरान मादुरो के पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। वह और उनकी पत्नी एक ही मेज पर बैठे थे और दोनों ने हेडफोन लगाए थे ताकि अदालत में कही जा रही बातों को अपनी भाषा में समझ सकें। जज ने अदालत में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया। इससे पहले मादुरो को लेकर एक हेलिकॉप्टर से अदालत के पास बने हेलिपैड पर उतरा गया था। हेलिकॉप्टर से उतरते ही उन्हें तुरंत एक वैन में बैठाया गया और वहां से सीधे अदालत ले जाया गया। मादुरो को 2 जनवरी को पकड़ा गया अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। मादुरो ने ड्रग तस्करी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। उनके मुकदमे की सुनवाई शुरू होने में अभी कई महीने लग सकते हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने मादुरो के कुत्ते-बिल्ली तक की जासूसी कराई:राष्ट्रपति भवन की डमी बनाकर रिहर्सल, CIA एजेंट भेजे; मादुरो को पकड़ने की पूरी डिटेल महीना- अगस्त 2025 जगह- कराकस अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक सीक्रेट टीम वेनेजुएला में पहचान बदलकर दाखिल हुई। इस टीम में अनुभवी एजेंट शामिल थे। इनका मिशन था मादुरो की हर हरकत पर नजर रखना। उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाना। वे बिना किसी की नजर में आए महीनों तक कराकास की गलियों में छिपकर रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *