कक्षा 5 तक अवकाश, 6 से 12वीं का समय बदला:खैरथल-तिजारा जिले में शीतलहर जारी, कलेक्टर ने देर रात आदेश किए जारी

खैरथल-तिजारा जिले में लगातार जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने सोमवार की देर रात को आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक नर्सरी से कक्षा 5 तक अवकाश लागू किया है। इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालन का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। वहीं, बोर्ड व अन्य परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *