स्कूल खुलने के साथ ही बढ़ गई ठिठुरन:सुबह आठ बजे तक कोहरे में लिपटा रहा शहर, नन्हें-मुन्नों को लेने सुबह सात बजे पहुंचे वाहन

बीकानेर में सर्दी की दस दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार से स्कूल फिर शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने के कारण छुट्टियां आगे नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक छाए कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आमतौर पर एक से डेढ़ घंटे पहले ही स्कूल वाहन बच्चों को लेने घरों पर दस्तक देते हैं, ऐसे में नौ बजे शुरू होने वाले स्कूल के वाहन आठ बजे से पहले ही घरों पर पहुंच गए, जब कोहरा घना था। रात के तापमान में गिरावट, सुबह से छाया कोहरा बीती रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से कोहरा घना होने लगा, जो सुबह आठ बजे तक बना रहा। इसके बाद कोहरे के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। दृश्यता ठीक, फिर भी ठंड का असर ज्यादा हालांकि शहर में विजिबिलिटी अपेक्षाकृत ठीक रही, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में दृश्यता कम दर्ज की गई। कोहरे और ठंड के कारण सुबह की सर्द हवाओं ने लोगों को ज्यादा ठिठुरन का एहसास कराया। सोमवार रात को ही एहसास हो गया था कि सुबह कोहरा रहने वाला है। नेशनल हाइवे पर वाहनों की गति घटी कोहरे का असर नेशनल हाइवे पर भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में दृश्यता कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार घट गई और चालक सतर्क होकर वाहन चलाते नजर आए। पिछले दिनों भारत माला रोड पर इसी कारण सड़क हादसा भी हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। छोटी कक्षाओं की छुट्टी पर बन सकता है फैसला शिक्षा विभाग और जिला कलेक्टर के बीच सोमवार को हुई बैठक के बाद छुट्टी की घोषणा नहीं की गई थी। हालांकि मौजूदा मौसम हालात को देखते हुए मंगलवार को छोटी कक्षाओं के लिए छुट्टी की घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, मौसम के अचानक बदले मिजाज ने साफ कर दिया है कि सर्दी अभी पूरी तरह से विदा नहीं हुई है और आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *