व्यापार संभावना तलाशने को रूस जाएगा फोर्टी का दल

जयपुर | फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) का 20 सदस्यीय दल व्यापार संभावना तलाशने रूस जाएगा। यह वहां पर राजस्थानी निर्यातकों के लिए प्रदर्शनी को लेकर चर्चा भी करेगा। बता दें, फोर्टी केन्या की राजधानी नैरोबी में भी ऐसी प्रदर्शनी आयोजित कर चुका है। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि रूस हमारा मित्र देश है। इसके मद्देनजर रूस के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने चाहते हैं। इसके लिए रूस में एक्सपोर्ट प्रमोशन ट्रेड एग्जिबीशन की संभावना तलाशी जा रही है। फोर्टी ने डीजीएफटी से रूस में निर्यात प्रोत्साहन प्रदर्शनी की अनुमति और सहयोग मांगा है। वहीं, सोमवार को फोर्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश व्यापार महानिदेशक रीजनल कार्यालय में निर्यातकों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को लेकर केंद्र सरकार के नाम आभार पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश अग्रवाल के अलावा फोर्टी के मुख्य सचिव गिरधारी खंडेलवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा, वुमन विंग अध्यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और सचिव प्रशांत शर्मा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *