जयपुर | श्री खंडेलवाल वैश्य हितकारिणी सभा की बैठक संसारचंद्र रोड स्थित खंडेलवाल कॉलेज में अध्यक्ष रामकिशोर खूटेटा की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री ओमप्रकाश झालानी ने बताया कि सर्वसम्मति से महेश गुप्ता एवं संगीता गुप्ता को मुख्य संयोजक बनाया गया। बंसत पंचमी व खंडेलवाल दिवस पर 23 जनवरी को प्रात: 9 बजे गंगा मंदिर स्टेशन रोड से श्री खंडेलवाल वैश्य राम मंदिर हीदा की मोरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों और स्थानीय समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से होगा।


