जयपुर परिवार सेवा समिति के बैनर तले 10 दिवसीय श्री शिव पुराण कथा, श्री महा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन आगामी 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को राजमंदिर सिनेमा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्वों दिए गए। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश अत्री ने बताया कि बैठक में संस्थान की ओर से हाल ही आयोजित देवकीनंदन महाराज की कथा में उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाले लगभग 100 समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए विप्र फाउंडेशन, सद्भावना परिवार सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों ने सक्रिय दायित्व स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि संस्था के अध्यक्ष शिव महापुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) हैं। बैठक में महंत मनोहरदास, नरेशपुरी महाराज, पं. विष्णु भारद्वाज, मनोज पांडेय, मनोज मुरारका, राजेंद्र खंडेलवाल, प्रभु नारायण, विनोद अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, अनिल शर्मा एडवोकेट , जयपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, सत्य नारायण झालानी, कैलाश गुप्ता, कन्हैयालाल सैनी, दामोदर शर्मा, अजय अग्रवाल (आस ग्रुप), चंद्रप्रकाश भाडेवाला, तरुण दाधीच एवं सुरेश बागड़ा, सुशील शर्मा व नरेन्द्र हर्ष के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।


