कोंडागांव में बच्चों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत:ड्राइवर-शिक्षक की मौत, 12 छात्र घायल, शैक्षणिक भ्रमण से लौटते वक्त स्कूली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

कोंडागांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 12 छात्र घायल हो गए। हादसा नेशनल हाइवे 30 पर कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिकलपुटी में नया बस स्टैंड के सामने सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार जिला मोहला मानपुर के केवाटोला प्राथमिक और मध्यमिक शाला के छात्र और शिक्षक तीरथगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा और बारसूर का शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 पर स्कूली बच्चों से भरी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में घायल सभी 12 छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय कल्पना साहू को रायपुर रेफर किया गया है। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज जारी है। 13 से 15 साल के हैं घायल छात्र पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने घायल छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया है। सभी घायलों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों में शिक्षक राजकुमार भूआर्य और बस चालक दिलीप राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल छात्रों के नाम इधर, घायलों में भूमिका साहू, चंद्रमुखी, गिरजा बाई, संध्या, महिमा, वैशाली, गिरजा विश्वकर्मा, टिंकल साहू, विकेश काटेंद्र, धनंजय गठिया, कुंदन साहू, पायल साहू, पूर्णिमा साहू, रेणुका साहू, दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, बलवंत राम, प्रीतम, अनिल पड़ोसी, वीर प्रताप, अनिल बघेल, भीराव, उमेश्वरी, कोकिला, खुशबू, लोकता, लेना हिरवानी, अमरलाल आदि शामिल हैं, जिनका इलाज कोंडागांव जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल मोहला मानपुर जिले के स्कूली बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के मेडिकल जांच रिपोर्ट की जानकारी ली और सीएमएचओ को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चार बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों की टीम के साथ शीघ्र रायपुर रेफर के लिए निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *