बोकारो में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश:बेटी ने सहकर्मी पर लगाया हत्या करने का आरोप, भाई बोला-ये सुसाइड नहीं है

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में एक घर से फंदे से लटकी महिला की लाश बरामद की गई। मृतका की बेटी और भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, मृतका की बेटी ने हत्या का शक महिला के साथ काम करने वाले एक युवक पर लगाया है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सहकर्मी से हुआ था झगड़ा मृतका की पहचान गुड़िया देवी (35) के रूप में की गई। गुड़िया बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन में बतौर ठेका मजदूरी करती थी। गुड़िया की बेटी मेघा कुमारी ने बताया कि मां का अपने सहकर्मी किशोर के साथ लंबे समय से बातचीत हो रही थी। एक दिन पहले मां, किशोर को बगैर बताए पारसनाथ पहाड़ घूमने गई थी। इस पर मां के साथ किशोर का झगड़ा हुआ था। सहकर्मी ने ही फोन कर बोला था घर पहुंचने के लिए: बेटी मेघा ने बताया कि मुझे मां के साथ काम करने वाले किशोर कुमार ने फोन कर कहा-घर जाओ, देखो तुम्हारी मां क्या कर रही है। जब मैं घर पहुंची तो देखा मां फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। मृतका का पति रांची में प्राइवेट जॉब करता है। इधर, मृतका के भाई राजा कुमार नायक के अनुसार, गुड़िया के दोस्त किशोर का आना-जाना घर में लगा हुआ था। यह परिवार वालों को अच्छा नहीं लगता था। इसको लेकर गुड़िया को पहले भी समझाया था। मेरी बहन सुसाइड नहीं कर सकती है। उसकी हत्या की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *