जीत का छक्का लगाने को तैयार कर्नाटक, राजस्थान से मैच आज

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। 38 टीमों के बीच सभी 19 मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इस राउंड में कर्नाटक, यूपी और बिहार की टीमें जीत का छक्का लगाने उतरेंगी। कर्नाटक का मुकाबला राजस्थान से अहमदाबाद में होगा। राजस्थान की टीम 4 मैच हारने के बाद पिछले मैच में तमिलनाडु से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। राजस्थान इस क्रम को बनाए रखना चाहेगी। हालांकि टीम में कई बदलाव होने की संभावना है। नए और युवा खिलाड़ियों को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। मौजूदा सीजन में पांच राउंड के बाद सिर्फ तीन टीमें- एलीट ग्रुप से कर्नाटक और उत्तर प्रदेश, जबकि प्लेट ग्रुप से बिहार अब तक अजेय हैं। तीनों टीमों ने अपने शुरुआती पांचों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस बीच चंडीगढ़, सिक्किम, सर्विसेज और मिजोरम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। दिल्ली के लिए विराट कोहली के खेलने की उम्मीद कम शुरुआती दो राउंड में 15 साल बाद दिल्ली के लिए खेले विराट कोहली के छठे राउंड में उतरने की संभावना कम है। पहले दिल्ली एसोसिएशन ने रेलवे के खिलाफ उनके खेलने का संकेत दिया था, लेकिन अब वे किसी राउंड में उपलब्ध नहीं होंगे। कोहली ने टूर्नामेंट में एक शतक, एक फिफ्टी लगाई थी। छठे राउंड के प्रमुख मैच मैच वेन्यू कर्नाटक राजस्थान अहमदाबाद हिमाचल मुंबई जयपुर झारखंड मध्यप्रदेश अहमदाबाद गोवा पंजाब जयपुर उत्तर प्रदेश विदर्भ सौराष्ट्र छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र जयपुर सिक्किम उत्तराखंड जयपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *