मौसम विभाग:विजिबिलिटी; 10 से 20 मीटर तक ही; पारा; दिन व रात के तापमान में 80 अंतर; असर; कोल्ड-डे, ठंड से कंपकंपी

इस सीजन में अब जाकर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठिठुरन और गलन भरी ठंड के चलते स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 24 घंटे के दौरान रात के मुकाबले दिन के पारे में ज्यादा गिरावट हुई है। दिन का तापमान 3.7 डिग्री लुढ़ककर 14.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम था। सुबह से शाम तक कोहरा छाए रहने और सर्द हवा चलने से दिन में कोल्ड-डे की स्थिति रही। सुबह-शाम गलन बढ़ गई, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं रात के तापमान में 2.0 डिग्री की गिरावट के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोल्ड-डे रहेगा, गलन बढ़ेगी मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले दस दिन सर्दी का जोर रहेगा। 10 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने से कोहरे के साथ सर्द हवा चलेगी। दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। बाहरी इलाकों में दृश्यता घटी जयपुर व आसपास सुबह-शाम तक कोहरे का असर रहा। टोंक रोड, गोपालपुरा, मालवीय नगर, सोडाला में दोपहर तक कोहरे का असर रहा। वहीं जगतपुरा, सांगानेर, अजमेर रोड, दिल्ली रोड, आगरा रोड, सीकर रोड इलाकों में शाम तक कोहरा छाया रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *