कांगड़ा के टांडा में नाबालिग के मां बनने का मामला:पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार; डीएनए टेस्ट होगा

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के धर्मशाला क्षेत्र के गग्गल थाना क्षेत्र के तहत टांडा मेडिकल कॉलेज में साढ़े 17 साल की नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शादी में हुई थी मुलाकात, फिर दिया वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की पहचान नमन कुमार वालिया (उम्र 19 वर्ष) निवासी कनेड के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसी मुलाकात के बाद आरोपी ने नाबालिग को अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया। डीएनए मिलान से पुख्ता होंगे सबूत पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल लिया गया है, ताकि नवजात और पीड़िता के साथ डीएनए मिलान (DNA Match) करवाया जा सके। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। एसपी ने की त्वरित कार्रवाई की पुष्टि कांगड़ा पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि जैसे ही नाबालिग के मां बनने की सूचना मिली, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी नमन कुमार वालिया, निवासी कनेड, फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि अदालत से रिमांड मिलने के बाद आगे की जांच में डीएनए रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *