गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग:मंडी में धर्म सेवक संघ ने निकाली रैली, कहा- गो-तस्करी बढ़ी, गोशालाओं की स्थिति दयनीय

मंडी में सोमवार को धर्म सेवक संघ ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शहर में विशाल रैली निकाली। धर्म सेवक संघ के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि सरकारें गौ माता के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग मंदिरों में गौ माता की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर गोवंश को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। गौशालाओं की स्थिति भी दयनीय है। शर्मा ने मांग की कि या तो सरकार इन गौशालाओं को बंद करे या फिर खुद इनकी निगरानी करे। संघ के कार्यकर्ता आयुष शर्मा ने चिंता जताई कि गौ तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, लेकिन फिर भी गौ तस्करी और गौ हत्या नहीं रुक रही है। संघ ने केंद्र सरकार से गाय को आधिकारिक तौर पर राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की है। धर्म सेवक संघ ने भविष्य में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने और अधिक लोगों को जोड़ने की योजना बनाई है। रैली के दौरान संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *