देहरा में भाजपा नेता का विपक्ष पर हमला:त्रिलोक कपूर बोले-कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान, भारत रत्न देने में भी देरी

हिमाचल प्रदेश के देहरा में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान, जो दुनिया का सबसे विस्तृत संविधान है, में बाबा साहेब का अमूल्य योगदान है। संविधान में 25 भाग, 12 अनुसूचियां और 448 अनुच्छेद शामिल हैं। चुनाव में उनके खिलाफ रची साजिशें कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों – महू, नागपुर, मुंबई, लंदन और दिल्ली को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने न केवल बाबा साहेब का अपमान किया, बल्कि उनके खिलाफ चुनाव में साजिशें भी रची और भारत रत्न देने में भी देरी की। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक रहे शामिल संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय खट्टा, पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि, पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कपूर ने डॉ. अंबेडकर को एक महान न्यायविद, समाज सुधारक और सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया और हर भारतीय उनके योगदान का ऋणी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *